दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार।

विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में 9 माह से फरार चल रहे युवक को परैया पुलिस ने सोमवार को किया गिरफतार। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहित महिला के  द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था। गिरफ्तार युवक प्रिंस कुमार ‌बोकनारी मध्य विद्यालय के प्रभारी एवं पंचायत समिति सदस्य प्रीति सिंह के पुत्र हैं। दुष्कर्म मामले में लंबे समय से युवक फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर युवक की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।