
चुनाव कराकर जिला वापस लौट रही पोलिंग वाहन ने चार पांच बजे फतेहपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास टोटो में टक्कर मार दिया। टक्कर में टोटो पर सवार चालक सहित दो को चोट लगी है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कराया गया है। घायल सभी टनकुप्पा प्रखंड के पुनौल गांव का रहने वाला सिधेश्वर सिंह, बेबी देवी 55 वर्ष है। बेबी देवी गंभीर चोट लगने पर गया रेफर कर दिया गया है। टोटो में 22 वर्ष का एक युवक, एक महिला, 18 वर्ष का बच्चा सवार था। उसे हल्का चोट लगा है। टोटो से टक्कर होने के बाद पोलिंग वाहन पर सवार मतदान कर्मी घायल को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।
Leave a Reply