शहर में रामनवमी की धूम, जय श्रीराम के नारे से गूंजायमान हुआ शहर

गया। चैत्र श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर शहर समेत पूरे जिले में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभा यात्रा में लाखों की संख्या राम भक्त शामिल हुए। साथ ही रामभक्तों द्वारा लगाई गई जय श्रीराम के जयघोष से पूरा महौल भक्तिमय हो गया। भव्य शोभा यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ रहा था। वैसे वैसे भीड़ उमड़ती जा रही थी। वही जिला पुलिस भी सभी इलाके में पूर्ण रूप से सतर्क दिखी। ताकि शोभा यात्रा के दौरान कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इस बीच भगवान श्रीराम के जयकारे के कारण माहौल पूर्ण रूप से राममय बन गया। शोभा यात्रा में ऊंट ,घोडे़, राम दरबार की चौकी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती की झांकिया भी निकाली गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाल कर पूरे जिले और शहर में भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा झंडा और जय श्री राम के जयघोष लगा रहे थे। साथ ही निकाली गई झांकियों में शदेवी-देवताओं के रूप में सजे कलाकारों पर भक्तों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।विष्णु पद मंदिर परिसर में रामनवमी पर्व के मौके पर रखी गयी प्रभु श्री राम की भव्य विधिवत पूजा अर्चना के बाद बुधवार को शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में महिला पुरुषों के साथ युवा भी मौजूद रहे। इस दौरान जय श्री राम के नारा के साथ पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख रास्ता विष्णु पद,चांदचौरा, रामसागर,नवागढी, कोयरीबारी, केदारनाथ होते हुए गोल पत्थर हनुमान मंदिर स्थान पर पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पर नगरवासियों के द्वारा लोगो के लिए पेयजल, खीर, हलवा, फल का भी वितरण किया गया। वहीं शोभायात्रा में शामिल रामभक्तो के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए टिल्हा धर्मशाला स्थित ड्रीम सिटी गृहस्थी वाटिका के बैनर तले शीतल पेय जल का वितरण किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, प्रभात शंकर,रंजन कुमार श्रीवास्तव,अभय शंकर, निलेश कुमार सिन्हा सदानंद कुमार राहुल सिंह राजन कुमार पाठक सिद्धार्थ सिंह रवि कुमार सहित अन्य मौजूद थे।