
गोह। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष दरधा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का निधन शनिवार की दोपहर पटना एम्स में इलाज के दौरान हो गया। निधन की खबर सुनते ही समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. सिंह मुखिया, जिले के जिला परिषद अध्यक्ष, गोह प्रखंड के प्रमुख, 25 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य के साथ आजीवन कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे। अपने मृदुल स्वभाव के चलते काफी लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्र संख्या (6) के जिप प्रतिनिधि सह राजद नेता श्याम सुंदर, जेपी सेनानी अरविंद शर्मा, प्रोफेसर विरेंद्र द्विवेदी, पूर्व उप प्रमुख सुप्रिया देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, रामाज्ञा मिश्रा, बबलू सिंह, बलवंत सिंह उर्फ भूरा सिंह, दीपक उपाध्याय, मुकेश कुशवाहा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
Leave a Reply