कुआं में डूबने से महिला की हुई मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोसमहार गांव में बुधवार की रात एक महिला की मौत कुआं में डूब जाने से हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह में हुई जब महिला घर के अंदर नहीं देखी गई। सुबह छह बजे कुआं में एक शव होने की खबर फैली। लोग शव को देखने के लिए जुटा और कुआं से शव को बाहर निकला। शव देखने के बाद लखन साव की 45 वर्षीय पत्नी के रूप में पहचान की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि महिला रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने के कारण पानी भरा कुआं में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई।