कोंच थाने की पुलिस ने चार वारंटी सहित एक शराबी को किया गिरफ्तार

कोंच थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चार वारंटी को गिरफ्तार किया है वही जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि बहुत दिनों से फरार चल रहे चार वारंटी को छापेमारी कर दो गांव से गिरफ्तार किया गया है। ग्राम विजयपुर में छापेमारी कर कृष्णा नोनिया, तपेश्वर नोनिया, सुरेंद्र यादव, को गिरफ्तार किया गया है। वही वारंटी गरजुबीघा गांव से तरुण कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। वही कांड संख्या 128 /24 में शराब पीकर अपने गांव में शोरगुल मचाने के क्रम में सरबहदा गांव से पिंटू पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जो सभी आरोपी को कोविड 19 जांच करा कर जेल भेज दिया गया।