फतेहपुर में न्याय दर्शन की बैठक


प्रखंड के राम सहाय विद्यालय के मैदान में नया दर्शन की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता अमेरिका राजवंशी ने किया। बैठक में निमी पंचायत की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सचिव प्रीति देवी,अध्यक्ष सरोज देवी, कोषाध्यक्ष पद पर रेणु कुमारी को चयन किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के महिला और पुरुष को मिलने वाले सरकारी योजनाओं में अन्य वर्गों के सरकारी कर्मी व्यक्तियों के द्वारा मुर्ख बनाकर पैसे की उगाही पर चर्चा किया गया‌।कमेटी के सदस्यों का मुख्य कार्य रहेगा सरकार के द्वारा बनाए गए अधिनियम अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के बारे में एससी/एसटी वर्ग को अपना अधिकार के बारे में बताना और महिला अत्याचार पर बनाए गए कानूनी प्रावधान को भी बताना गया।सरकार के द्वारा चलाए गए एससी/एसटी वर्गों के लिए योजनाओं के बारे में चर्चा किया गया।एससी-एसटी वर्गों के महिलाओं को प्रशिक्षण दिलवा कर स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा किया गया। इन बातों को चर्चा करते हुए बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में अर्चना देवी, राजेंद्र राजवंशी, सरोज देवी, प्रीति देवी, रेणु कुमारी, अंजली कुमारी और राजकुमारी देवी उपस्थित रहे.