चोरी के कांड में गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के करमाइन गांव के युवक को चोरी के कांड में आंती पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिलाष सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम अंगरा में देवनंदन यादव के घर में घुसकर कुछ चोरों द्वारा चोरी किया जा रहा था। हो- हल्ला करने पर आसपास के लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया गया। तत्पश्चात आंती थाना को उक्त घटना की सूचना मिली उसके बाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मो.एहतेशाम उर्फ सुखला पिता कलीम हजाम ग्राम करमाइन, थाना आंती को 6 हजार रूपए के साथ पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर थाना लाया गया और आंती थाना कांड संख्या 25/24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।वहीं, चोरी में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। शीघ्र ही अन्य चोर को पकड़ लिया जाएगा।