महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोंच प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों पर श्रधालुओं को पुजा अर्चना करने को लेकर उमड़ी भीड़। जहां श्रधालुओं ने भगवान शिव पार्वती को पंचोपचार पूजन किया। वही शुभ मुहूर्त में मां गौरा संग बाबा शिव सात फेरे लिए, विधिवत विवाह रचाए सारे कोंच प्रखंड वासियों कभी बराती तो कभी मां गौरा के स्वजन घराती रूप में नजर आए। कोंच, आंती, मुड़ेरा सिंघड़ा, अहियापुर और जगह-जगह से शिव बरात निकाली गई और गो-दुग्ध व गंगाजल से बाबा का अभिषेक हुआ। श्रधालु लोग भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि बाबा को अर्पित कर कल्याण की कामना किया। फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी, शुक्रवार को कोंच बाजार से बाबा कोचेश्वरनाथ,सिंघड़ा शिव मंदिर में भव्य-दिव्य एवं अनोखी बरात निकली गई। जिसमें देवी-देवता, साधु-संत, यक्ष, गंधर्व, किन्नर, भूत-पिशाच, सर्प, बिच्छू आदि सभी शामिल हुए। विविध झांकियों से बरात सजी रही। बरात का पारंपरिक तरीके से भांग व ठंडई से स्वागत हुआ। इसके बाद बरात शिव पार्वती मंदिर पर पहुंची। वहां द्वारचार के बाद बरातियों का स्वागत हुआ और फिर विधि-विधान से भगवान शंकर की मां गौरा संग विवाह के संस्कार हुआ। कोंच प्रखंड के कइ जगहों में बराती की भूमिका में हुई। यह सब विधि-विधान परंपराएं बाबा के पंचबदन चल रजत प्रतिमा से संपन्न कराई गई।भोर में ही खुले पट मंदिर में पूजा अर्चना करा रहे अचार्य पंडित नरोत्तम द्विवेदी सिंघड़ा,अरुण पाठक कोंच ने बताया कि शनिवार की भोर में 2:15 बजे ही मंगला आरती आरंभ हो गई। भोर में 3.30 बजे से मंदिर के पट श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खोल दिया गया।