
फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन संडेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर लगने वाला पांच दिवसीय मेला को प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रमुख के साथ उप प्रमुख रणधीर यादव,थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह,सीओ राहुल,जयपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह उर्फ राजू,नागेन्द्र यादव, वीरेंद्र संयाल,पूर्व मुखिया मिथिलेश यादव, मुखिया अमरेंद्र कुमार राय उर्फ दरोगी यादव,पंचायत समिति राजेश यादव, रामपति यादव, मनोज कुमार,संतोष कुमार साथ में थे। महाशिवरात्रि पर बुढ़वा महादेव संडेश्वर धाम में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ पुरा दिन लगा रहा। सुबह होते ही क्षेत्र के मंदिरों में बम बम भोले, जय शिव शंभु आदि के जयकारा से गूंजता रहा। बच्चे, बुढ्ढे, महिला पुरुष पूरे उत्साह के साथ पूजा करने मंदिर पहुंचे। संडेश्वर शिव मंदिर परिसर में प्राचीन समय से मेला लगता है। महाशिवरात्रि पर शिव भगवान की बरात निकाली जाती। यह परंपरा काफी समय से चलते आ रहा है। बराती में शामील लोग नाचते गाते मंदिर पहुंचकर विधिवत भगवान शिव की विवाह मां पार्वती संग कराया जाता है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेला में पुलिस कैम्प बनाया गया है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Leave a Reply