ट्रैक्टर दुर्घटना में नाबालिक की मौत, दोषी कौन

:- कम उम्र के किशोर को मजदूरी करने पर है रोक :- कौन है दोषी प्रशासन या काम कराने वालाबाल मजदूरी करना एवं कराना दोनो अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद फतेहपुर प्रखंड में बाल मजदूरों की संख्या अधिक है। ईट भठ्ठा, होटल, दुकान, मोटर गैरेज आदि जगहों पर बाल मजदूर काम करते मिल जाएगा। रविवार को एक बाल मजदूर की मौत उस वक्त हो गई जब ईट भठ्ठा से ईट लोड कर ट्रैक्टर पर बैठकर खाली करने जा रहा था। तभी गुरपा थाना क्षेत्र के डोभाटाड़ में ट्रैक्टर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की कम उम्र में पापी पेट को भरने की जुगाड़ में मौत हो गई। क्या इसे न्याय मिल पायेगा। इसका दोषी कौन है। आप, हम, माता पिता, काम कराने वाला या प्रशासन ? उक्त सभी इसका दोषी है। आज भी बाल मजदूरी चरम पर है। खेलने कूदने एवं स्वतंत्र रहने की उम्र में गरीब घर के बच्चे मजबूरी वश काम करने को विवश है। घटना को लेकर सर्वोदयपुरी गांव में मातम छा गया है। मृतक के घर में पुत्र खोने की शोक में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक करवाई करते हुए परिजनों को मुआवजा दिलाने के प्रयास कर रही है।