फतेहपुर थाना परिसर में कराया गया  गुंडा परेड।

लोकसभा चुनाव में शांति बहाल करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर करवाई शुरू कर दी गई है। चुनाव में अशांति फैलाने वाले अपराधी किस्म के लोग बख्से नहीं जाएंगे। चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर रविवार को फतेहपुर थाना में चिन्हित नामजद गुंडों का परेड कराया गया। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि थाना में नामजद आरोपित गुंडों को बुलाकर कानून के हर पहलुओं को समझाते हुए लोक सभा चुनाव में बेहतर चरित्र बनाये रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे चुनाव में अशांति फैलाने वालों पर पैनी नजर बनाए रखते हुए प्रशासन को सहयोग करने का निर्देश दिया गया। परेड में इसके अलावे गुंडों को अन्य कई विशेष जानकारी दी गई। परेड में लगभग 10 से उपर नामजद आरोपित उपस्थित हुए। सभी चिन्हित गुंडों के पास नोटिश तामिला करा दिया गया है।