
कोंच प्रखंड के कोंच आंती थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार शनिवार को लगाया गया जिसमें कई मामला सामने आया है। जनता दरबार में कोंच थाने कई मामले आया जिसे थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष चाहत कुमार राजस्व कर्मचारी सुरेन्द्र शर्मा ने निपटारा किया। वही तिनेरी गांव से प्रथम पक्ष से वादी ममता देवी पति संजय यादव एवं द्वितीय पक्ष से प्रतिवादी शिवनंदन यादव पिता स्व. छत्रधारी यादव शामिल हुए। भूमि विवाद का कारण बंटवारा से संबंधित है जिसे अंचलाधिकारी विनीत व्यास ने अंचल के अमीन से जमीन मापी करने को कहा गया और दोनों पक्ष राजी हुए। इस तरह से विवाद का निस्तारण किया गया है।
Leave a Reply