किसान गोष्ठि का किया गया अयोजन।

प्रखंड खिज़रसराय के ई किसान भवन के सभागार में किसान गोष्ठी GV का आयोजन किया गया। किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने , आवेदनों का निष्पादन तथा तिल की खेती विषयों पर किसानों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री पुरुषोत्तम, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री शिवलोक सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक आलोक कुमार सिंह , मणिकांत मदन, कृषि समन्वय ललित किशोर , जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी, किसान सलाहकार सूर्यदेव नारायण, ममता कुमारी तथा प्रखंड के सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया।