
फतेहपुर थाना में फर्जी रिकाल को जमा करने वाला एक अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी कुमार सौरभ में बताया कि कांड संख्या 707/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त गौतम कुमार उम्र 30 वर्ष ग्राम बड़की सलैया के द्वारा जिला न्यायालय से निर्गत फर्जी रिकाल की एक कॉपी 20 दिसम्बर 023 को उपलब्ध कराया था। अवलोकन से ज्ञात हुआ कि 20 दिसम्बर को न्यायलय में आत्मसर्मपण कर जमानत पर मुक्त हुआ है। 24 जनवरी 024 को न्यायालय कार्यालय में कांड अभिलेख का अवलोकन कराया गया। अवलोकन में कार्यालय कर्मी द्वारा बताया गया कि यह जमानत अर्जी कार्यालय से निर्गत नही हुआ है। अभियुक्त न्यायालय में आत्मसर्मण नहीं किया है। और न ही जमानत पर मुक्त हुआ है। यह जमानत अर्जी फर्जी है। फतेहपुर पुलिस तत्काल करवाई करते हुए गौतम कुमार को घर पर छापामारी कर पूछ-ताछ के लिए थाना लाया। आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि अभी जमानत नही हुआ है। जमानत नही होने के कारण गिरफ्तारी से बचने के लिए नकली जमानत अर्जी थाना में जमा कर दिए। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के बारे में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए आरोपी को फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखा-धड़ी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
Leave a Reply