
फतेहपुर थाना क्षेत्र के बगोदर गांव में गांव के कुछ शरारती युवको द्वारा धार्मिक झंडा जलाने को लेकर ग्रामीणों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाना में दिए गए आवेदन में बगोदर निवासी जितु कुमार ने बताया कि बीते 22 जनवरी को अयोध्या में राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गांव में शांति पूर्ण तरीके से मन्दिर में पूजा कर जुलुश निकाला गया था। जगह जगह पर धार्मिक भगवा रंग का

झंडा लगाया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 23 जनवरी की रात आठ बजे जब मैं मां के साथ खाना लेकर दूसरे घर में जा रहा था। तभी मस्जिद के पास गांव के मो. फैसल अंसारी, मो. खुर्शीद अंसारी, मो. जन्नत अंसारी, मो. मुर्शिद अंसारी आग जलाकर ताप रहा था। घर से वापस आने पर देखा की आग में भगवा रंग का धार्मिक झंडा जल रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। सारे ग्रामीण जुटने के बाद

24 जनवरी को करवाई हेतु आवेदन दिया। जलते हुए झंडा का बीडीओ बनाकर थानाध्यक्ष को भेजा गया था। इस संबंध ग्रामीणों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर अनुसंधान शरू करते हुए करवाई शुरू कर दी गई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बगोदर गांव में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।








Leave a Reply