चोर घर से चुरा ले गया हजारों की संपति

फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोरहे गांव में शनिवार की रात में संजु देवी पति रंजीत कुमार शर्मा के घर से चोर घर में घुसकर नगदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपति चोरी कर ले गया। चोरी की जानकारी घर वालो को सुबह में हुई। जब घर के कमरों में झाड़ू लगाने जा रही थी। तभी घर के अंदर बिखरा सामान पर पड़ा था। घर के लोग चोरी का शक होने पर बक्शा आदि देखने लगा। तभी बक्शा गायब मिला। घर में चोरी की बाते घर के लोग जानकर खोज बिन करने लगा। दो बक्शा में चांदी का हसुली, पायल सहित अन्य जेवर था। ड्रम में 10 हजार रुपये नगदी रखा हुआ था। उसे भी बदमाश चोरी कर ले गया। घटना की लिखित जानकारी संजु देवी द्वारा थाना को दी गई है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया चोरी की घटना का जांच कराते हुए करवाई शुरू की जाएगी।