बौद्ध महोत्सव में तथागत एवं तिल क्रांति पत्रिका का हुआ विमोचन

गया। कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव- 2024 के उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना प्रावैधिकी सह प्रभारी मंत्री मो इसराइल मंसूरी,कृषि मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, जहानाबाद विधायक सुदय यादव, गया के सांसद विजय कुमार, डीएम डॉ त्यागराजन, पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र छात्रनिल सिंह, आयुक्त मगध प्रमंडल मयंक वरवड़े,पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, एसएसपी आशीष भारती,डीडीसी विनोद दुहन, 20 सूत्री के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अभय कुशवाहा सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से तथागत नामक बौद्ध स्मारिका-2024 एवं कृषि विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका तिल क्रांति का विमोचन किया गया। स्मारिका के संरक्षक जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम,संपादक कंचन कुमार सिन्हा, संयोजक दीपक चंद्र देव, तथा संपादक मंडल के सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार कंचन कुमार सिन्हा, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की विभागध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, पुरातत्विद डॉ राकेश कुमार सिन्हा रवि, राजीव कुमार एवं कैलाश प्रसाद है। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष बौद्ध महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन गया और पर्यटन विभाग, बिहार सरकार की ओर से तथागत नामक स्मारिका का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें इस वर्ष अंग्रेजी में 24 एवं हिंदी में 19 आलेख प्रकाशित किया गया है। वहीं कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा जिले में तिल की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए तिल क्रांति पत्रिका का विमोचन किया गया।