देश में समान शिक्षा प्रणाली की जरूरत जीतन राम मांझी।

खिजरसराय -देश में समान शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है। जहां राजा और रंक दोनों का बेटा एक साथ शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के विकास में अपना योगदान दे. शिक्षा का मतलब सिर्फ परिवार चलाना ही नहीं समाज कल्याण होना जरूरी। उक्त बातें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने खिजर सराय के केनी गांव में संचालित आवासीय विवेक शिशु निकेतन हाई स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह में कहीं. उन्होंने जोर देकर कहा की छात्र और छात्राओं में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक क्षमता भी होनी चाहिए, ताकि आज के इस युग में कठिन से कठिन परिस्थिति को मात देते हुए आगे बढ़ सके. आजादी के इतने वर्षों बाद देश में अभी भी साक्षरता दर 80% है जिसे सुधारने की जरूरत है। बड़े अधिकारी का बेटा भी सरकारी स्कूल में पढेगा तो सरकारी विद्यालय का खुद कार्यकप हो जाएगा। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने लड़कियों की मुफ्त शिक्षा का भी वकालत किया।इसके पूर्व वाषिकोतसव समारोह के उद्घाटन के बाद विद्यालय निदेशक अजय कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ और शाल देकर सम्मानित किया। वार्षिकोत्सव समारोह में हम नेता राधेश्याम प्रसाद, जद यू नेता पुष्पेंद्र पुष्प, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक डेहरी ऑन सोन के प्राचार्य विकास प्रसाद, अनिल कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आमीर यादव ने भी नारी शिक्षा पर जोर दिया. विद्यालय के छात्राओं ने कैसे खेले हम कजरिया बदरिया घिर आई, छात्रों द्वारा देशभक्ति थीम पर पेश किए गए नृत्य पर दर्शक आत्म मुग्ध हो गए।