
नियमित टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु यूनिसेफ के सहयोग से पंचायत स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रखंड क्षेत्र के करहट्टा पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरुणोदय कुमार मिश्रा ने की। जिसको संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ ज्ञानी गौरव कुमार ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर प्रयास के बावजूद भी नियमित टीकाकरण के लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल नहीं हो पा रही है। हमारे क्षेत्र के जो बच्चे छूट रहे हैं, उन्हें सत- प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों से उन्होंने अपील किया कि आपका सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। इसलिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए हम लोग सबको मिलकर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बीएचएसएमसी, आयुष्मान भारत, एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सुबह 9:00 से लेकर शाम के 5:00 बजे तक क्रियान्वित रहेंगे। जिससे आम गरीबों को काफी लाभ मिलेगा। बैठक में सरपंच कृष्णा यादव, राजद नेता रंजय दास, उपमुखिया डाॅ अब्दुल खैर, बीएमसी यूनिसेफ राजेश कुमार पाण्डेय, बीसीएम राकेश कुमार, बीएएम मनिष कुमार बीएएम, एलएस अनु कुमारी, पंचायत सचिव चंदन कुमार, सीएचओ रविशंकर कुमार के आलावे पंचायत के सभी एएनएम, वार्ड सदस्य, पंच, आशा एवं आगनवाडी कार्यकर्तओं ने भाग लिया।












Leave a Reply