पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी फतेहपुर क्षेत्र का किए दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो का दौरा कर घटना में हुए आकस्मिक मृत्यु वाले परिजनों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए संतावना दिए। प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत में रवि मांझी के पिता मुंशी मांझी से रातों गांव जाकर मिले और दुख व्यक्त करते हुए संतावना दिए। रवि प्रदेश में रहकर काम करता था। प्रखंड के सर्वोदयपुरी गांव पहुंचकर मृतक मुंशी मांझी एवं पत्नी बसंती देवी के परिजनों से मिलकर संतावना दिए। दंपती की मौत आग लगी की घटना में जलकर हो गई थी। मोहनपुर प्रखंड के सिधुगढ़ पहुंचकर पूर्व मुखिया स्व. देवनंदन यादव के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए संतावना दिए। मौके पर घटना से पीड़ित परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक मदद प्रदान कर मदद पहुंचाया गया। पीड़ित स्वजनों से मिलते समय पूर्व मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डा. त्यागराजन से मोबाइल पर बात करते हुए आपदा कोष से राहत प्रदान करने के लिए कहा। मौके पर डीएम सभी पीड़ित के स्वजनों को सरकारी मदद पहुंचाने का अश्वाशन दिए। परिजनों से मिलते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगो से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी, जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, प्रखंड अध्यक्ष विकास मांझी, आयुष पासवान, मनोज मांझी, भाजपा नेता कृष्ण सिंह, रामविलास मांझी, सुनील मांझी, सुरेश मांझी, मो. केसर आलम, कुलदीप मांझी, पिंटू मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे।