मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव से मारपीट मामले में पति- पत्नी को आंती पुलिस ने गिरफ्तार किया और शुक्रवार को जेल भेजा गया है। आंती एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि आंती थाना कांड संख्या 02/24 के अभियुक्त लालदेव चौधरी पिता स्व.रामजी चौधरी को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया एवं उसकी पत्नी देवंती देवी पति लालदेव चौधरी को महिला पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया और दोनों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि उक्त दोनों ग्राम बरई निवासी हैं और बीते 30 दिसंबर की शाम गांव के ही एक अंडा के दुकान पर दो पक्ष के बीच अंडे को लेकर मारपीट हुई थी।