
टनकुप्पा प्रखंड के ढिबर पंचायत के शिला गांव निवासी दिनेश मिस्त्री 40 वर्ष पति, रिंकू देवी 35 वर्षीय पत्नी की बुधवार की रात में सोए अवस्था मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब बेटी अपनी मां को रात में किसी काम के लिए उठाने गई। उस वक्त देखी दोनो मृत पड़े है। घर मे रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुचे और स्थिति को देखे। पति पत्नी को किसी प्रकार का कोई रोग नहीं था। दिनेश बाहर में कारपेंटर का काम करता था। बेटी का रिश्ता तय करने के लिए घर आया था। इसी बीच ये घटना घट गई। बड़ा बेटा जयकेश कुमार चेन्नई में रहता है। घटना की जानकारी पाकर फ्लाइट से घर आ रहा है। शाम तक घर पहुचने की संभावना है। उसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा। मुखिया रंजु देवी एवं मुखिया पति लालु यादव घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजनों से मिलकर दुख प्रकट करते हुए संतावना दिए।
Leave a Reply