
फतेहपुर प्रखंड के बदउआ स्थित आशीर्वाद चिकित्सालय के प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा कौटिल्य मंच तले शनिवार को राष्ट्रीय सचिव मंटु मिश्रा की अध्यक्षता में परशुराम जयंती मनाया गया। मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया। राष्ट्रीय सचिव मंटु मिश्रा सम्बोधित करते हुए लोगों से ऋषि परशुराम की पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए अच्छे कर्मों का गुणगान किया। ऋषि परशुराम भगवान शिव के सच्चे भक्त एवं प्रिय शिष्य थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परशुराम के बारे लोगो को जानकारी दिए। जयंती के मौके पर आशीर्वाद चिकित्सालय द्वारा गरीब मरीजों का मुफ्त चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, अवध किशोर मिश्रा, कुंदन मिश्रा, उज्वल कश्यप, राजा, हरिद्वार सिंह, अर्जुन, नीतीश कुमार सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित हुए।
Leave a Reply