
कोंच। आंती थाना के समक्ष नववर्ष पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहन जांच अभियान रविवार को चलाया गया। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार आंती थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट समेत अन्य स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एस आई कोंच अजय कुमार पासवान, आंती थाना एस आई रामजन्म कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मी के सहयोग से थाना के समक्ष वाहन जांच अभियान चलाया गया है।उन्होंने आमजन से अपील किया है कि शांतिपूर्ण ढंग से नववर्ष मनाए, कोंच,आंती पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
Leave a Reply