
फतेहपुर। जननायक कर्पूरी चर्चा फतेहपुर प्रखण्ड के राम सहाय उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार को आयोजित किया गया। कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, गया सांसद विजय कुमार, विधान पार्षद गुलाम गौस और जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमिला प्रजापति शामिल हुए।वहीं चर्चा मे बोधगया विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर, बोधगया एवं टनकुपपा प्रखंड के भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं सभा को संबोधित करते हुए दोनों सांसदों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज बिहार में अति पिछड़ा वर्ग के विकास की जो शुरूआत जननायक कर्पूरी ठाकुर ने किया था. उस रथ को नीतीश कुमार आगे बढ़ाने का काम रहे हैं। बिहार के विकास के साथ साथ अति पिछड़ा वर्ग के उन्नति के लिए राज्य सरकार कई योजना चला रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर का भी सपना था कि बिहार का विकास अति पिछड़ा वर्ग के सहयोग से ही संभव है। वहीं इस दौरान फतेहपुर के पूर्व विधायक अजय पासवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने संचालन किया। मौके पर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष रणविजय कुमार, संगठन प्रभारी राजीव कुमार ,राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल, बबन चंद्रवंशी,अनूप चंद्रवंशी, जितेंद्र पंडित,प्रकाश राम पटवा, टनकुप्पा परशराम प्रसाद,बोधगया प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार,पप्पू मालाकार अरविंद कुमार एवं सभी पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे।
Leave a Reply