
फतेहपुर-गया सड़क मार्ग पर मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे पकरी गांव के पास एक बाइक सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार व्यक्ति को अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीण चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गया। चिकित्सक घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की पहचान सुधीर कुमार पिता महेश्वर यादव ग्राम नीमदोहर, प्रखंड टनकुप्पा के रूप में हुआ है। फतेहपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। छानबीन जारी है।
Leave a Reply