
दहेज लोभियों ने फिर से एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया। वहीं साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। घटना बोधगया थाना क्षेत्र में घटी है। पुलिस मृतका के पति एवं ससुर को शव जलाते वक्त गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछ-ताछ कर रही है। पार्वती कुमारी उम्र 23 वर्ष को उसके पति डा. नवनीत किस ने दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या कर दिया। इस जघन्य अपराध को करने में पिता ब्रजेश सिंह, ननद विनीता कुमारी की अहम भूमिका रही है। बताया जाता है कि डा. नवनीत किस नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के भदसेनी गांव का रहने वाला है। ये सभी परिवार गया जिले के बोधगया क्षेत्र के वस्तु विहार में अपार्टमेंट में रहता था। बीते रात पत्नी पार्वती की हत्या गला दबाकर कर दिया। ससुराल वालों को बिना सूचना दिए शव को सोमवार की सुबह बोधगया नदी में जला दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर शव जलाते हुए पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पार्वती की मां गीता देवी, बहन आरती देवी ग्राम रामपुर, थाना करपी, जिला अरवल ने बताया कि बेटी की शादी 2021 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ नवनीत के साथ किया था। दहेज में नगद राशि सहित समान दिया था। शादी के बाद कुछ दिन बेटी ससुराल में ठीक से रही। उसके बाद दहेज लोभियों (ससुराल) ने मोटी रकम की मांग करने लगा। बेटी इस बात को कई बार बताया। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ससुराल वालों की मांग को पूरा नहीं कर सका। दहेज के खातिर बेटी को लेकर प्रताड़ित की जाने लगी। और अंत मे दहेज के खातिर दहेज लोभियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी ने एक पुत्र अवनीत को जन्म दी थी। जो अब 16 माह का है। जिसे बेटी की ननद विनीता लेकर भाग गई है। बोधगया थाना प्रभारी ने बताया कि शव जल चुका था। फोरेंसिक जांच के लिए अवशेष को लाया गया है। घटना से सम्बंधित मृतक की मां ने थाना में आवेदन दी है। मौके पर से पति एवं ससुर को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है। प्राथमिकी के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।
Leave a Reply