
कोंच प्रखंड कार्यालय क्षेत्र के कुरमांवा पंचायत सरकार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज के नेतृत्व में राशनकार्ड वितरण किया गया। वही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा नया राशनकार्ड करीब एक सौ सतासी लाभुकों के बीच वितरण किया गया। वही जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में राशनकार्ड वितरण किया जाएगा।और गरीब लाभुकों को राशनकार्ड देते गरीबों के बीच आपूर्ति पदाधिकारी जैसे ही राशनकार्ड वितरण करने पहुंचे वैसे ही ग्रामीणों ने खुशी जताया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने कहा कि कोंच प्रखंड क्षेत्र में जो वैसे कमजोर तत्व के लोग हैं जिनको राशनकार्ड नहीं बना है और अवश्यकता है वैसे ब्यक्ती को राशनकार्ड अप्लाई किया जा सकता हैं और वैसे लोगों को राशनकार्ड बनाया जाएगा। वही राशनकार्ड वितरण में मुखिया उमेश कुमार, उप मुखिया निर्भय कुमार मौजूद रहे।











Leave a Reply