धान की फसल जलकर हुआ राख

फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरबटटा में मंगलवार की सुबह आगलगी की घटना में 70 कठठा में लगे धान की फसल जलकर राख हो गया। वहीं घटना को लेकर फतेहपुर अचंलाधिकारी अशोक कुमार को सूचना दिया गया।पीडित अनीता देवी ने बताया कि खलिहान में धान का पुंज लगा हुआ था। इसी दौरान इसमें आग लग गयी। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस दौरान करीब एक लाख मूल्य की फसल जलकर राख हो गयी।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.