धान फसल कटनी का हुआ जांच।

खिजरसराय :- खिजरसराय प्रखंड के चिरैली पंचायत अंतर्गत पचरुखी गांव में सांख्यकी बिभाग बिहार सरकार पटना के निर्देश पर धान फसल जांच कटनी का प्रयोग अंचल अधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में की गई पचरुखी गांव के किसान भक्क्तनन्दन शर्मा के खेसरा संख्या 924 रकबा 16 डिसमिल दामनी प्रजाति(धान) पच्चास वर्ग मीटर में सफल धान कटनी का प्रयोग किया गया।जिसका उत्पाद साढ़े पंद्रह किलोग्राम हुआ।इस प्रयोग में सम्मलित रहे किसान सलाहकार सूर्यदेव प्रकाश पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मराज पासबान उप मुखिया शिवकुमार मेहता एवं किसान कमलेश कुमार सुबोध कुमार सुमन हरदेव प्रसाद, अरुण कुमार एवं अन्य गण्यमान्य किसानों मौजूद थे।