घर मे महिला का मिला शव, पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा ओपी अंतर्गत नौडीहा झुरांग पंचायत के हाराकुरहा गांव में 22 वर्षीय़ शोभा देवी की संदिग्ध अवस्था मे शव मिला। शव की खबर पाकर मंगलवार की सुबह गुरपा ओपीध्यक्ष राजेश पासवान पहुंचकर मौके पर पति प्रमोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में गला दबाकर हत्या प्रतीत होता है। ओपीध्यक्ष ने बताया कि सुबह में शोभा देवी के मायके से हत्या कर देने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जमीन पर रखा हुआ शव मिला। शोभा के पिता मोहन चौधरी ग्राम परसातरी (झारखंड) ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व प्रमोद चौधरी ग्राम हाराकुरहा के साथ हुई थी। शादी के बाद स्वजनों के बीच बेटी का अच्छा सम्बंध चल रहा था। शोभा के पिता ने पुलिस को बताया कि पति प्रमोद का किसी अन्य महिला के साथ अवैध सम्बंध के चलते आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होते रहता था। बेटी पति के अवैध सम्बंध का बिरोध करती थी। इसी लिए गला दबाकर हत्या कर दिया गया। ओपीध्यक्ष राजेश पासवान ने बताया इस मामला में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया गया है।