आंटा मिल में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद

खिजरसराय अतरी मुख्य मार्ग पर रहे आटा चक्की मिल में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति व नगद राशि की चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। हालांकि सीसीटीवी पर चोरों की नजर बाद में पड़ी बचने का प्रयास किया। तबतक कैद हो चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल मालिक रवि कुमार छठ व्रत में व्यस्त थे, इन्होंने बताया की दुकान के पीछे से चार के संख्या में रहे चोरों ने दीवाल तोड़कर मिल में घुस गल्ला में रखे 35 हजार रूपए की चोरी कर ली।साथ ही कई बोरा, आटा भी लेकर चलते बने।