
टनकुप्पा प्रखंड के निमादोहर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी संजू देवी के उपर तार का पेड़ गिरने से रविवार को मौत हो गया। संजु देवी अपने खेत मे धान का बोझा बांध रही थी। तभी महिला के उपर सुख गया तार का पेड़ गिर गया। इससे महिला को काफी गंभीर चोट लगीं और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद महिला की शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार की संध्या शव घर आने पर दाह संस्कार कर दिया गया। पैक्स अध्यक्ष कपिलदेव यादव घटना के प्रति दुख व्यक्त करते हुए डीएम से आपदा कोष से राहत प्रदान करने का मांग किया है।
Leave a Reply