आशा कार्यकर्ताओं ने CM नीतीश कुमार का पुतला दहन किया

परैया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उग्र महिलाओं की झुंड ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान पर सभी ने सीएम का पुतला जलाया। आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार एक तरफ महिला आरक्षण से महिला सशक्तिकरण की बात करते है। दूसरी तरफ विधान सभा में अपने व्यक्तव्य से महिलाओं की प्रतिष्ठा को तार तार कर रहे है। आशा सुनीता देवी ने कहा कि बिहार सरकार ने आशा का मानदेय बढ़ाया है। इसके बावजूद महिलाओं के चरित्र का अश्लील चित्रण करने वाले सरकार को हम हटाकर रहेंगे। पुतला दहन में आशा रीना देवी, इंदु कुमारी, माया देवी, संगीता कुमारी, संध्या कुमारी,रीता कुमारी, संजू कुमारी, जुली कुमारी आदि शामिल रहे।