
परैया प्रखंड स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार को भाजपा मंडल इकाई द्वारा सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। जहां उपस्थित नेता कार्यकर्ता ने सीएम द्वारा विधानसभा सदन में जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े वक्तव्य को अभद्र और अनैतिक बताया। सदन में महिला नेत्रियों की उपस्थिति में दिए गए बयान की आलोचना को लेकर भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य पुनिया देवी ने इसे उम्र का प्रभाव बताया है। युवती के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के सोचने समझने की क्षमता अब खत्म हो गयी है।
पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने की, जिसमें वरिष्ठ नेता सह परैयाखुर्द मुखिया सुनील कुमार, महिला मंडल अध्यक्ष पुनिया देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर मांझी, रामलखन सिंह, अजय सिंह, राघवेंद्र कुमार, संतोष मिश्रा, आयुष राज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply