
:- जन संवाद कार्यक्रम में सदर एसडीओ होंगे उपस्थित
:- मुखिया ने जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होने का किया अपील
अगामी आठ नवम्बर दिन बुधवार को टनकुप्पा प्रखंड के उतलीबारा पंचायत की वार्ड संख्या एक रमनपुर (असुरैन के चिल्ड्रेन पार्क) में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित होंगे। पदाधिकारी जन संवाद कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावे पंचायत की जनता की समस्या को सुनकर निराकरण किया जाएगा। ग्रामीणों की सभी शिकायतों का निदान सम्बंधित अधिकारी करेंगे। पंचायत की मुखिया कंचन देवी ने पंचायत की जनता से जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का अपील करते हुए कहा कि सरकार जनता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ग्रामीण जनता आज भी सरकार की योजनाओ से वंचित है। योजनाओ की जानकारी रखना ग्रामीणों के लिए बहुत जरूरी है।
Leave a Reply