
कोंच प्रखंड कार्यालय स्थित किसान सभागार में बीपीएससी से चयनित होकर 154 सफल अभ्यर्थियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज प्रमुख मनी देवी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की देख रेख में काउंसलिंग के उपरांत गुरुवार को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार बीएससी पैटर्न पर शिक्षकों के ली गई परीक्षा में सफल 154 शिक्षक और शिक्षीकओ को बारी-बारी से कागजी प्रक्रिया पूरा करने के उपरांत प्रमुख मनी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमारऔर उप प्रमुख बेबी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।उक्त मौके पर प्रमुख मनी देवी ने कहा कि आप लोगो पर देश का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी दिया गया है शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं जिस तरह आपको गुरु ने आपको शिक्षा के क्षेत्र में भेजा है आपके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे इसलिए आप भी अपना फर्ज निभाते हुए ईमानदारी पूर्वकबच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य करेंगे।उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपुल भारद्वाज, प्रमुख मनी देवी, अंचलाधिकारी विनीत व्यास,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश शर्मा ,बबन सिंह,सुबास शर्मा,सहीत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Leave a Reply