विधायक ने किया रबी महोत्सव अभियान सह पाठशाला का उद्घाटन

कोंच। प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में रबी महाअभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन गुरुवार को किया गया ।जिसमें पूर्व मंत्री सह टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार शामिल हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी सरोज कुमार मेहता ने की। रबी महोत्सव अभियान की शुरूआत पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ अनिल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विधायक श्री कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे जरूरतमंद किसानों तक पहुंचाये जाने की बात कही है।उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की ओर से अनुदानित दर पर कृषि यंत्र एवं बिचड़ा दिया जा रहा है जिसका लाभ उठाने की अपील की। सभा को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, बीडीओ बिपुल भारद्वाज, मनरेगा पदाधिकारी निरंजन कुमार, बैज्ञानिक आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बीडीओ बिपुल भारद्वाज, सीओ विनीत ब्यास, परसावां पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार, गौहरपुर मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष शिव कुमार चौहान, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, जदयू अध्यक्ष जमीलू रहमान, तिनेरी मुखिया प्रतिनिधि मो इंतेशाब, खजुरी मुखिया प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा, केर मुखिया शशि कुमार, कुंडल वर्मा,हम नेता विवेक कुमार सिंह,अदई मुखिया कमल रंजन, उतरैन मुखिया निवास वर्मा,मंटु पासवान, कोंच पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, शुनील शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वही रबी महोत्सव के बाद स्थानीय विधायक डॉ अनिल कुमार ने कई दिनों से चल रहे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का धरना प्रदर्शन उस जगह में सेविका सहायिका को समस्या सुना और सरकार तक बात बताने को कहा। वही प्रखंड कार्यालय में आमलोगों को कई समस्या सुना और अंचलाधिकारी विनीत व्यास को मोटेशन में तेजी लाने का बात कहा। वही क्षेत्रों में विकास का जानकारी देते हुए बीडीओ विपुल भारद्वाज से कार्यों को जानकारी लिया।

सच भारत न्यूज संवाददाता नौलेस कुमार