रवि महोत्सव में किसानों को कम बीज में अधिक उपज करने की दी गई जानकारी

ई किसान भवन फतेहपुर में प्रखंड के किसानों को रबी अभियान 023 के तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शत्र में किसानों को कृषि वैज्ञानिक द्वारा कम बीज में अधिक उपज करने की गुर को बताया। वैज्ञानिक किसान को यह भी बताया आधुनिक तकनीक से खेती कर किसान खुशहाली प्राप्त कर सकता है। आधुनिक तकनीक से खेती करने की सूक्ष्म जानकारी किसान को दिया गया। रवि फसल की बुआई के बारे किसान को बताया गया। कब और कैसे बुआई करनी है। इसकी पूरी जानकारी कृषि वैज्ञानिक ने किसान को दिया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम द्वारा आत्मा द्वारा संचालित किसान को लाभ मिलने वाली सभी योजनाओ की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों के बीच मृदा कार्ड का वितरण किया गया। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणविजय कुमार, भाकपा माले प्रखंड सचिव विरेन्द्र सनियाल, उपप्रमुख दिलिप यादव,पूर्व उपप्रमुख अरुण दत्तपुरी, नागेंद्र यादव, जयपुर पंचायत के मुखिया राजू यादव, विनोद यादव, कृषि सलाहकार विवेक कुमार, कृषि सलाहकार राजीव कुमार, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, किसान सहित कृषि कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।