
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत सोमवार को पीरामल फाउंडेशन द्वारा मध्य विद्यालय फतेहपुर में छात्राओं के बीच एनीमिया मुक्त भारत बनाने से सम्बंधित कई कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं को एनीमिया मुक्त भारत एवं शिक्षा को लेकर पेंटिंग, लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराया गया। यह कार्यक्रम संकल्प सप्ताह के अंतर्गत बीते तीन से नौ अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। संकल्प सप्ताह अंतर्गत अलग-अलग विभागों के द्वारा कई गतिविधि का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालयों में बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह पैदा करने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। संकल्प सप्ताह के अंतर्गत मध्य विद्यालय फतेहपुर में छात्राओं के बीच एनीमिया मुक्त भारत एवं नारी शिक्षा की विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को नीली एवं गुलाबी गोली खाने के फायदों को बताते हुए जागरूक की गई। साथ हीं गोली खाने को लेकर सकल्प दिलाया गया। संस्था द्वारा प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र एवं छात्रा को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे विद्यालय के वैसे शिक्षक जो मेहनत एवं लगन के साथ बच्चों को शिक्षा देने में लगे हैं। उन्हें भी चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से आगे छात्राओं के बीच डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को स्वच्छता, मासिक धर्म, बाल विवाह आदि विषयों पर चर्चा कर विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षको की सराहनीय योगदान रहा। आयोजन एवं संचालन पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो ब्यूटी कुमारी ने की।
Leave a Reply