भेटौरा पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान

टनकुप्पा प्रखंड के भेटौरा पंचायत में गांधी जयंती से एक दिन पूर्व मुखिया अनीता देवी के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा संकल्प सप्ताह के तहत” कचड़ा मुक्त वार्ड बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के तहत पंचायत के सभी 13 वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन, विद्यालय, देवी स्थान एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया। कर्यक्रम के दौरान मुखिया ने ग्रामीणों को बताया कि महात्मा गांधी के जन्म दिन पर पूरे भारत मे स्वच्छता ही सेवा संकल्प सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गांधी ने देश की अजादी से भी ज्यादा महत्व स्वच्छता को देते थे। उनका सपना था कि अपना भारत देश सदा गंदगी मुक्त रहे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सभी जगहो पर सफाई अभियान चलाया गया है। अभियान में सभी वार्ड सदस्य, आशा, स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक जय राम प्रसाद, उप मुखिया धीरेंद्र कुमार, दौलती देवी, नागेन्द्र पासवान, चांदनी कुमारी, उषा देवी, आशा देवी, सरिता देवी, गीता देवी, संजय प्रसाद समाजसेवी दिलीप यादव साथ दिए।

सच भारत न्यूज संवाददाता धर्मपाल सिंह