
टनकुप्पा: नौ सूत्री मांग को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ ने शुक्रवार को टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना पर बैठी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने बताया राज्य सरकार हम लोगो को राज्यकर्मी का दर्जा दे, सेविका को 25 हजार एवं सहायिका को 12 हजार रुपया मानदेय सुनिश्चित करने सहित अन्य मांग शामिल हैं ह।धरना पर बैठी सेविकाओं ने बताया उक्त मांग को सरकार द्वारा पूरा नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन अनिश्चित समय के लिए जारी किया जाएगा। धरना के बाद संघ ने बीडीओ को ज्ञापन सौपा। धरना स्थल पर उर्मिला कुमारी, सोना कुमारी, साबिता कुमारी, मुन्नी कुमारी, सोनी कुमारी सहित सेविका सहायिका उलस्थित थी।
सच भारत न्यूज संवाददाता धर्मपाल सिंह










Leave a Reply