
फतेहपुर पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के सलैया से अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ जमुई जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने बताया कि करियादपुर में छापेमारी के लिए एसआइ राजेश कुमार यादव,विरेनद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल जा रही थी। वहीं करीब 2.30 में सलैया के पास एक युवक बाइक से आ रहा था। पुलिस वाहन देखकर वह भागने लगा। पुलिस के द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया। जांच में उसके कमर से 9 एम एम पिस्टल एवं तीन कारतुस बरामद किया गया।उसे थाना लाकर अवैध हथियार रखने के मंसुबे के बारे में पूछताछ किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक रणधीर कुमार पिता विपिन सिंह जमुई जिले के लववारा थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला है। वह सलैया में किराये के मकान में रहता है। वहीं युवक के पास रहे बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं शुक्रवार की शाम उसके किराये के मकान की पुलिस ने जांच किया है।पकड़ा गया युवक से पुछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Leave a Reply