सच भारत न्यूज के खबर का दिखा असर, प्रशासन आया हरकत में, 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज

खिजरसराय :–गया इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे रहे सरकारी भूमि मुर्द्घाघट्टी पर असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार कब्जा कर नवनिर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। सच भारत न्यूज के खबर का दिखा असर। स्थानीय प्रशासन आया हरकत में। अंचल अधिकारी ममता एवं थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान अपने दल बल के साथ पहुंच कर भूमि अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर बनाये गए मकान को अतिक्रमण मुक्त कराया। इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे सरकारी भूमि जहां मुर्दों को जलाने एवं दफनाने का कार्य किया जाता है, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर उसमें बांस बल्ली के सहयोग से मकान बनाने का कार्य किया जा रहा था‌। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पूर्व में लगातार स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया था। पर असामाजिक तत्वों द्वारा उसे भूखंड पर नव निर्माण कार्य भी जारी था। जिसे सच भारत न्यूज ने प्रमुख्यता से प्रकाशित किया था। पुलिस प्रशासन हरकत में आया तब ममता अंचल अधिकारी खिजरसराय द्वारा पच्चीस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ममता आंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष फहिम आजाद खान के संयुक्त अभियान के तहत लगभग एक एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाये गए मकान को जेसीबी चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कब्जा करने वालों में विजय मांझी, अजय मांझी, रामबरत मोची, मांझी सीताराम, विनोद मांझी, राजू मांझी, शंकर मांझी, चैतू मांझी, मुकलेश मांझी, शिव मंझी, दासु मांझी, बैसाखी मांझी, पप्पू कुमार, रामजी मांझी विजय मांझी साकिन मुकामचक खिजरसराय कुलेश्वर मांझी, बंगाली मांझी, रंजीत मांझी, राजू मांझी, संजय मांझी, नागेश्वर मांझी, सियासरण यादव, शामिल थे। उक्त लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

सच भारत न्यूज संवाददाता दीपक सिंह