वेतन वृद्धि को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना

फतेहपुर प्रखंड बीआरसी मुख्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वाधान में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय सचिव रामकृपाल द्वारा किया गया। इस मौके पर संघ ने सरकार से रसोइया की आवश्यक सुविधाओ को पूरा करने का मांग किया। संघ ने बताया कि कम राशि मे रसोइया काम करते हुए स्थिति काफी खराब होती जा रही है। फिर भी सरकार एवं विभाग का ध्यान रसोइया की खराब स्थिति की ओर ध्यान नहीं जा रहा है। आगे मांग पूरी नहीं होने पर बृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंटु चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता सहित प्रखंड के सभी रसोइया उपस्थित थे।