
बुधवार को भाजपा के लोकसभा प्रवास कार्यक्रम तहत बेलागंज विधानसभा का कोर कमिटी एवं लाभार्थी टीम के प्रमुख का बैठक शक्तिकेंद्र रौना में आहूत किया गया। जिसकी अध्यक्षता गया लोकसभा के संयोजक क्षितिज मोहन सिंह एवं संचालन बेलागंज विधानसभा संयोजक कुमार सत्यशील ने किया। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोक सभा संयोजक क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एक बार पुनः भाजपा को 400 से अधिक सीट से विजयी बनाना है। जिसमें हर चुनाव के तरह बेलागंज विधानसभा की भी अहम भूमिका होनी चाहिए। लोक सभा चुनाव की सफलता को लेकर आज से बेलागंज विधानसभा के सभी साथी केंद्र सरकार के सभी योजनाओं का घर घर जाकर योजना की उपलब्धि की जानकारी दे। उन्होंने कहा कि गया लोकसभा में कोर कमिटी का बैठक का बेलागंज विधानसभा में आगाज हुआ है। इसके बाद लोकसभा के सभी 6 विधानसभा का बैठक कर टोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा किए गए कार्यों को बतलाना है। वहीं व्यापक पैमाने पर नए वोटरों को नाम जोड़वाना है। इसके लिए 17 सितंबर से प्रत्येक बूथ पर नाम जोड़ा जाएगा। कोई वोटर का नाम नहीं छूटे इसके लिए भाजपा बीएलओ 1 एवं बीएलओ 2 सजग होकर नाम जोडवाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बेलागंज विधानसभा के नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित एवं ऊर्जावान है। हर विकट परिस्थितियों में पार्टी कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्यों के लिए समर्पित रहते हैं। बैठक को पार्टी के वरिष्ट नेता सह जिला प्रभारी कृष्णमोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, विधानसभा संयोजक कुमार सत्यशील, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरजू ठाकुर, अखौरी निरंजन प्रसाद आदि लोगों ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला कार्यालय मंत्री राजेश कुमार, संजय सिंह, रंजीत कुमार सिंह, लोकसभा विस्तारक प्रिंस राज, विधानसभा विस्तारक सियाराम सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, वकील सिंह, बिनोद पासवान, योगी धनंजय शर्मा, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, मिथलेश मांझी, शशि भूषण सिंह, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बेलागंज पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार उर्फ गया सिंह के अकास्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
सच भारत न्यूज संवाददाता अजित कुमार
Leave a Reply