
कोंच। सिंघड़ा मठिया गांव से हत्या का प्रयास के कांड में दो लोगों को गिरफ्तार कर कोंच पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 65/20 के अभियुक्त रमेश राम पिता उदय राम ग्राम सिंघड़ा मठिया को गिरफ्तार किया गया एवं कांड संख्या 69/20 के अभियुक्त नागेंद्र कुमार पिता सिद्धेश्वर राम को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया और सभी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व दो पक्ष में मारपीट हुई थी उसी मामले में यह कार्रवाई की गई है।
सच भारत न्यूज संवाददाता नौलेस कुमार
Leave a Reply