टनकुप्पा में लोकसभा चुनाव अभियान समिति का गठन

हम पार्टी के बैनर तले मंगलवार को टनकुप्पा प्रखंड के बरतारा बजार में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय भारती एवं संचालन संतोष सागर ने किया। इस मौके पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु रणनीति बनाई गई। साथ हीं बूथ को मजबूत बनाने की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संगठन सचिव कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी, जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रुप से लोकसभा चुनाव अभियान समिति बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा प्रखंड के 10 पंचायत अध्यक्षों के अलावा प्रत्येक पंचायत में पंचायत पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 व्यक्तियों की सूची तैयार करने का निर्देश सभी पंचायत अध्यक्ष को दिया गया। बूथ कमेटी निर्माण में समाज के सभी वर्गों को समान रूप से स्थान देने की बात कही गई है। इस मौके पर साधु यादव, अरशद अंसारी, मुजाहिद अंसारी, अभिषेक सिंह, सुमित्रा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।