
बोधगया थाना क्षेत्र के पूर्वी नांवा के समीप आहार से सोमवार को हत्या कर फेका हुआ एक शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया में मृतक को हाथ बांधकर बुरी तरह से पीट कर हत्या किया गया है। मृतक के एक आंख से खून निकल रहा था, पूरे शरीर में चोट का निशान भी था। शव का पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी जयेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। मृतक रविवार को घर से अपनी फुआ को पहुंचाने बोधगया क्षेत्र गया था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पूलिस को दी। शव को पुलिस एवं ग्रामीणों की सहयोग से बाहर निकाला गया। मृतक का दोनों हाथ गमछा से बंधा हुआ था। मृतक को उसके परिजन देर रात घर नहीं पहुंचने पर खोज रहा था। परिजनों को सुबह में शव मिलने की खबर मिली। जिसे देखने पहुंचा और शव का पहचान जयेंद्र ठाकुर के रूप में किया। घटना की खबर सुनकर परिवार के बीच घर में चित्कार मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गया-गाफा खुर्द मुख्य सड़क पर रखकर यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कभी किसी से उची अवाज में बात नहीं करने वाले जयेंद्र शर्मा की हत्या क्यो कर दी। पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी कर उसे न्याय दे।
Leave a Reply